Bhagat Singh Gandhi Jayanti program: अमृतसर कलां में भगत सिंह और महात्मा गांधी की जयंती पर सांप्रदायिकता विरोधी कार्यक्रम

Bhagat Singh Gandhi Jayanti program( डॉ एम पी भार्गव ): उप मंडल के गांव अमृतसर कला में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की शाखा कार्यालय में जिला पार्टी की ओर से शहीद भगत सिंह एवं महात्मा गांधी के जन्म दिवस से संबंधित सांप्रदायिकता विरोधी कार्यक्रम कामरेड हरदेव सिंह संधू, दलजीत सिंह विर्क एवं डॉक्टर सुखदेव सिंह जम्मू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ वरिष्ठ भाकपा नेता कामरेड स्वर्ण सिंह विर्क ने राष्ट्रीय स्वाधीनता संग्राम में भगत सिंह की प्रासंगिकता की चर्चा करते हुए उन्हें वैज्ञानिक समाजवाद के प्रणेता बताते हुए युवा भारतीयों को बड़े सत्र पर आंदोलित करने वाले बताया।

bhagat-singh-gandhi-jayanti-anti-communalism-program
Bhagat Singh Gandhi Jayanti program

भगत सिंह की आज के युग में प्रासंगिकता उनके इन्हीं विचारों के निहित है। पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ के सीनियर वकील कामरेड अश्विनी बक्शी ने महात्मा गांधी एवं भगत सिंह को एक दूसरे के पूरक बताते हुए सांप्रदायिकता विरुद्ध लड़ाई में गांधी जी के विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया के साम्प्रदायिक शक्तियों के पोषक सामंतवादी एवं शोषणकारी ताकते थी गांधी जी का अपना तमाम जीवन साम्राज्यवादी चुंगल से मुक्ति एवं संप्रदायिकता विरुद्ध लड़ाई में व्यतीत हुआ।

उन्होंने अपना जीवन भी सांप्रदायिकता के विरुद्ध लड़ते हुए कुर्बान कर दिया आज के भारत में गांधी की विचारधारा से ही संप्रदायिक शक्तियों को हराया जा सकता है। आरंभ में जिला पार्टी सचिव प्रितपाल सिंह सिद्धू ने गत दिनों दिवंगत हुए किसान नेता कामरेड जयचंद सहारनी, मजदूर नेता कामरेड जगदीश मंडी डबवाली एवं करीवाला गांव के कामरेड मक्खन सिंह रंधावा की धर्मपत्नी बीबी जोगिंदर कौर की याद में शोक प्रस्ताव पारित किया इस अवसर पर युवा नेता कामरेड सरबजीत सिद्धू , डॉक्टर गुरप्रीत सिद्रा, मनजीत सिंह हंजरा, हरजिंदर सिंह भंगू, कामरेड गुरदीप सिंह, कामरेड बलदेव सिंह बराड़, हरदेव जोश, पाला सिंह चीमा, कृपाल सिंह चीमा, रतन सिंह नाकोड़ा, जसवीर सिंह रंधावा, अरमान गिल, पाल सिंह रनिया मोहन सिंह टपीयाला, कामरेड मिल्खराज, सतपाल धनूर त्रिलोचन सिंह, सेवा सिंह व बलराज सिंह बनी बनेगा टीम के साथ शामिल रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.