बाराबंकी: औसानेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण के चौथे सोमवार को विशेष पूजा, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

  • रिपोर्ट- कपिल सिंह राजपूत

बाराबंकी। पवित्र श्रावण मास के चाैथे साेमवार काे जिले के ऐतिहासिक औसानेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन हुआ

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह ने हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। हेलीकॉप्टर ऐतिहासिक अवसानेश्वर मंदिर के ऊपर से गुजरा, वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।

कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान अवसानेश्वर और प्रशासन की ओर से पुष्प वर्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम का भी नारा लगाया। कई श्रद्धालुओं ने इस अद्भुत दृश्य को अपने मोबाइल फोन में कैद किया। मंदिर प्रांगण में बोल बम बम और बम-बम भोले.के जयकारे भी गूंजते रहे।

पुष्पवर्षा किए जाने को लेकर मंदिर समिति के प्रबंधक सोनू गिरि और अध्यक्ष संजय गिरि ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विधायक दिनेश रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख त्रिवेदीगंज सुनील सिंह, हैदरगढ़ के रामदेव सिंह, अतुल गोस्वामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर में फाेर्स तैनात है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.