बाराबंकी: वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुए अधिवक्ता रितेश कुमार मिश्र, पट्टीदार दुकानदार समिति ने किया भव्य स्वागत

जिला बार एसोसिएशन चुनाव में रितेश मिश्र की जीत पर खुशी की लहर

  • रिपोर्ट: कपिल सिंह राजपूत

बाराबंकी : श्री अवध पट्टीदार दुकानदार सेवा एवं कल्याण समिति के पदाधिकारियों द्वारा अधिवक्ता एवं पूर्व महामंत्री रितेश कुमार मिश्र का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यह सम्मान उन्हें जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी के चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त करने के उपलक्ष्य में दिया गया।

धनोखर चौराहे से शुरू हुआ जुलूस, घंटाघर होते हुए धर्मशाला तक निकला स्वागत मार्च
रितेश मिश्र के साथ उनके सहयोगी अधिवक्ता संजय गांधी, सुधा गौतम, फरहत फातिमा, मोहम्मद आसिफ, शुभम शर्मा, सुमन देवी, राजेश चौरसिया, पवन तिवारी, अमन वर्मा, रानी कश्यप, आकाश राय, अभिरूप मौर्य, मोहम्मद शकीब आदि भी उपस्थित रहे।
स्वागत का आयोजन धनोखर चौराहा से शुरू होकर घंटाघर होते हुए पुराने जायसवाल धर्मशाला तक हुआ। मार्ग में जगह-जगह पट्टीदार दुकानदारों ने मालाएं पहनाकर, फूल बरसाकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया।

भव्य स्वागत में उमड़ी भीड़, कई लोगों ने निभाई अहम भूमिका
स्वागत कार्यक्रम में हेमंत जैन, उनके साथी मनोज शुक्ला, अतुल मिश्र, विवेक श्रीवास्तव ने भी विशेष भूमिका निभाई।

इस कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग थे:
मनमोहन गुप्ता, अजय, आसिफ, जय गुप्ता, गोविंदानंदू कश्यप, अन्नू, राहुल राजपूत, विजय, नफीस अहमद, शकील अहमद, अकील अहमद, नदीम, दिनेश कश्यप, श्री पटेल, दीपू, सलमान, रवि, उस्मान, जावेद, परवेज, शिव शंकर साहू उर्फ स्वामी, नदीम अंसारी, ताज, सलीम, रामू, अरमान, आरिफ, मायावती, किशन बोस, ओमी, प्रिया, उमा अंसारी उर्फ अन्टी, शीला राजपूत उर्फ बिट्टन अन्टी।

समिति ने जताई खुशी, दी रितेश मिश्र को शुभकामनाएं
समिति के सदस्यों ने रितेश मिश्र की जीत को समाज और विधिक समुदाय के लिए गौरव की बात बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक उत्सव और आनंद का माहौल बना रहा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.