29 जून को प्रत्येक बूथ पर मनाया जाएगा बलिदान दिवस, सुनेंगे मन की बात और करेंगे वृक्षारोपण 

बदायूं: भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 29 जून को जनपद बदायूं के 2575 बूथों पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस व मन की बात और एक पेड़ माँ के नाम अभियान प्रत्येक बूथ पर आयोजित होना है।
29 जून को प्रत्येक बूथ स्तर पर निम्नलिखित तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
1- मन की बात कार्यक्रम मा.प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम को सामूहिक सुना जायेगा।
2- डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस स्तर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
3- एक पेड़ माँ के नाम अभियान प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 पौधे अवश्य रोपित करना है।
उन्होंने बताया जनपद के समस्त जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ समिति व पन्ना प्रमुख सभी अपने-अपने बूथों पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.