बहराइच: आदमखोर भेड़िए के हमले से फिर दहशत, दो महिलाओं पर हमला

बहराइच: +सिंघिया नसीरपुर में हुई, जहां घर के आंगन में सो रही एक महिला पर भेड़िए ने हमला किया। घायल महिला सिंघिया नसीरपुर की निवासी है।

दूसरी घटना सम्मानपुरवा में हुई, जहां घर में सो रही 45 वर्षीय महिला मुकिमा पर भेड़िए ने हमला किया। दोनों महिलाओं को तुरंत महसी सीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

आदमखोर भेड़िए के इन हमलों ने इलाके में डर का माहौल बना दिया है, और ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। प्रशासन से भेड़िए को पकड़ने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है।

फिलहाल, दोनों घायल महिलाओं का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.