बदायूं: खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान प्रारंभ

बदायूं। ब्लॉक सलारपुर में पशुओं को खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम 23 जुलाई 2025 से चल रहा है और इसी क्रम में आज ग्राम नौशाना में टीकाकरण किया गया।

ब्लॉक सलारपुर के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार मुईयार ने बताया कि जनपद में ब्लॉक सलारपुर को 42,500 टीके लगाने का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें अब तक 7,300 टीके लगाए जा चुके हैं। सितंबर 2025 तक पूरे ब्लॉक में यह अभियान पूर्ण कर लिया जाएगा।

यह टीकाकरण पशुपालकों के घर-घर जाकर पूरी तरह निशुल्क किया जा रहा है, जिसके लिए चार टीमें लगातार कार्यरत हैं। डॉ. संजीव कुमार ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को यह टीका अवश्य लगवाएं, ताकि बीमारी से बचाव सुनिश्चित हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.