बदायूँ ।यातायात माह – नवम्बर 2025 के तहत आर.टी.एम. सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट द्वारा नवादा चौराहा पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टीएसआई आर.एल. राजपूत एवं टीएसआई नासिर हुसैन (नगर प्रभारी) ने सहभागिता करते हुए नागरिकों को यातायात नियमों के महत्व से अवगत कराया। अधिकारियों ने कहा कि “सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।”
कार्यक्रम के दौरान कार, बाइक, ऑटो, ट्रॉली सहित विभिन्न वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर टेप लगाई गईं, ताकि कोहरे और सर्द मौसम में दृश्यता बनी रहे तथा दुर्घटनाओं का जोखिम कम हो सके। इसके अलावा जो लोग सही तरीके से यातायात नियमों का पालन करते पाए गए, उन्हें गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया, जिससे जनमानस में जागरूकता और प्रेरणा दोनों का संदेश गया।
पुलिस प्रशासन ने आर.टी.एम. सोसाइटी की डायरेक्टर श्रीमती रिदा तनवीर के प्रयासों की विशेष सराहना की। उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर समाजहित में सड़क सुरक्षा जागरूकता को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया। उनकी सामाजिक जागरूकता, सेवाभाव और नेतृत्व को उपस्थित सभी लोगों ने प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य
नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना
सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देना
इस कार्यक्रम में आर.टी.एम. सोसाइटी की टीम—अबीर खान, नीशू खान, अलीना, जमशेद, लाइबा, मुज़म्मिल, निज़ाम, अहमद, अनस, साहिब, जुनैद, वसीफ़, आज़म, अयान, मारिफ़ — ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के अंत में संदेश दिया गया—
“सड़क सुरक्षा – जीवन की सुरक्षा”
