बदायूं में सरकारी योजनाओं को लेकर निशुल्क शिविर, महिलाओं और लाभार्थियों को दी जानकारी
सुकन्या समृद्धि और आयुष्मान कार्ड समेत योजनाओं के प्रति किया जागरूक
Badaun: गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में ममता सेवी संस्था के तत्वावधान में सरकारी योजनाओं को लेकर निशुल्क जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लोगों को सुकन्या समृद्धि योजना, आयुष्मान कार्ड और सुकन्या समृद्धि योजना समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनके लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत ममता सेवी संस्था की सचिव डॉ. ममता नौगरैया ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद दीप्ति गुप्ता, सरला चक्रवर्ती, इंदु शर्मा, मधु अग्रवाल, डॉ. निशि अवस्थी, डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी और डॉ. उमा सिंह गौर ने पुष्पार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. इंदु शर्मा ने की।
ममता सेवी संस्था की सचिव डॉ. ममता नौगरैया ने कहा कि संस्था लगातार सरकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभ लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

समाजसेविका एवं सचिव दीप्ति गुप्ता ने कहा कि जीवन में लगातार आगे बढ़ते हुए कार्य करते रहना चाहिए। सरकारी योजनाओं की सही जानकारी होने पर पात्र लोग उनका लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
संस्था की मीडिया प्रभारी डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी और संरक्षक मंडल की सदस्य सरला चक्रवर्ती ने लोगों को सुकन्या समृद्धि योजना और आयुष्मान कार्ड के नियमों एवं प्रक्रिया की जानकारी दी। टिथोनस स्कूल की संस्थापक मधु अग्रवाल ने बताया कि ममता सेवी संस्था अलग-अलग स्थानों पर निशुल्क कैंप लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है।
गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. इंदु शर्मा ने लोगों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आने का आह्वान किया। डॉ. उमा सिंह गौर ने कहा कि ममता सेवी संस्था समय-समय पर सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रही है। वहीं डॉ. निशि अवस्थी ने महिलाओं के सम्मान और उनके हितों के लिए धरातल पर प्रभावी तरीके से कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
शिविर में दीप्ति गुप्ता, मधु अग्रवाल, सरला देवी, डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ. इंदु शर्मा, डॉ. उमा सिंह गौर और डॉ. निशि अवस्थी सहित अन्य लोग सक्रिय रूप से जुड़े रहे। कैंप में काजल, शुभि पाल, शकुन्तला, मुस्कान, शिखा पाल, नेहा, रश्मि, महविश, वर्षा, वैष्णवी, वैष्णो और प्रियंका सहित कई लाभार्थियों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
ममता सेवी संस्था की ओर से सुकन्या समृद्धि योजना, आयुष्मान कार्ड और सुकन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में दीप्ति गुप्ता और डॉ. ममता नौगरैया ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
