बदायूँ: भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

बदायूँ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी द्वारा उड़ीसा की सभा में अभद्र जातिगत टिप्पणी करने के विरोध में शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला दहन महाराणा प्रताप चौक पर किया।

जिला संयोजक धीरज पटेल ने कहा जितने भी सर्वे आ रहे हैं उनमें साफ तौर पर कहा जा रहा है, कि पीएम मोदी तीसरी बार सरकार बनाएंगे। इससे राहुल गांधी हताश है और यह उनकी हताशा है। राहुल गांधी देश के जनादेश का अपमान कर रहे हैं। यह नरेंद्र मोदी का अपमान नहीं है, यह हमारे देश के पिछड़े समुदायों का सरासर अपमान है। लेकिन यह स्पस्ट है, कि मोदी तीसरी बार पुनः प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रहे है।

इस मौके पर दिवाकर वर्मा, राजू प्रजापति, अचल शर्मा, आकाश पाल, अनिल साहू, कमलजीत भूरानी, मनोज चंदेल, अनिल शर्मा, रचित साहू, अभिषेक सक्सेना, ऋषि रस्तोगी, अशोक शर्मा, विशाल वैश्य, दुर्वेश कश्यप, विनय पटेल, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.