बदायूँ- घी कारोबरी पर बड़ी छापेमारी

अभिसूचना के आधार पर सहायक आयुक्त खाद्य सी एल यादव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अर्जुन नगर दातागंज बदायूं स्थित मैसस शुभ ट्रेडर्स प्रोपराइटर दिनेश चंद्र गुप्ता पुत्र गोकरन लाल गुप्ता निवासी अर्जुन नगर दातागंज बदायूं के घी निर्माण प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। जिसके बाद घी में मिलावट का संदेह होने पर घी के दो नमूने वास्ते जांच के लिए लिया गया तथा शेष 670 टीन घी प्रत्येक 15 किलोग्राम को नियमानुसार सीज कर उपरोक्त खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया। जिसका अनुमानित मूल्य 4690000 है इस प्रकार कुल दो नमूने जांच हेतु संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। टीम में सहायक आयुक्त वास्ते सी एल यादव मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी के शुक्ल एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी गण भूपेंद्र सिंह एवं एतीस कुमार मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.