बदायूं बिग ब्रेकिंग: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया मुख्य आरक्षी

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की नवादा चौकी पर एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

बदायूं: नवादा चौकी के मुख्य आरक्षी मनोज भार्गव को ₹10,000 रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता शादाब से रिश्वत मांगने के आरोप में मुख्य आरक्षी को बिनावर थाने ले जाया गया, जहां उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

क्या है पूरा मामला?
शादाब ने चौकी पर तहरीर दी थी प्लांट की बैनामा राशि दिलाने के लिए।
मुख्य आरक्षी मनोज भार्गव ने इस काम के बदले ₹10,000 रिश्वत मांगी।
शादाब ने एंटी करप्शन टीम को दी सूचना, टीम ने रंगे हाथों पकड़ा।
गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरक्षी को बिनावर थाने ले जाया गया।

भ्रष्टाचार पर लगातार कार्रवाई, फिर भी नहीं रुक रहा रिश्वतखोरी का खेल!
बदायूं जिले में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई लगातार जारी है, लेकिन इसके बावजूद भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा।

➡ मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी करप्शन टीम ने बिनावर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
➡ अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और भ्रष्टाचार के खिलाफ क्या सख्त कदम उठाए जाते हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.