समाज में समानता,न्याय और अधिकारों की स्थापना के लिए बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ने दिया योगदान- डीएम

लखीसराय(सरफराज आलम)समाहरणालय लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष, में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी नीरज कुमार सहित उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करने, डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में समानता, न्याय और अधिकारों की स्थापना के लिए जो योगदान दिया, वह सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके विचार आज भी समाज को एक नई दिशा प्रदान करते हैं।

इसके साथ ही इसी अवसर पर मंत्रणा कक्ष में अग्निशमन सेवा सप्ताह भी मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान अग्नि सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा आग से बचाव एवं आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। अग्निशमन विभाग के कर्मियों द्वारा लोगों को जागरूक करने हेतु विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर अपर समाहर्ता लोक शिकायत शंभूनाथ,उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, स्थापना उपसमाहर्ता शशि कुमार, नजारत उपसमाहर्ता सुश्री प्राची कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी पिपरिया, आरओ पिपरिया, अग्निशमन विभाग के सभी कर्मी एवं आईटी मैनेजर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.