अयोध्या:   राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास जी का निधन

राम नगरी में शोक की लहर, लखनऊ PGI में चल रहा था इलाज

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा 

अयोध्या, 12 फरवरी। श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास जी का निधन हो गया। वे ब्रेन हेमरेज से पीड़ित थे और लखनऊ स्थित PGI अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

आचार्य सत्येंद्र दास जी के निधन की पुष्टि उनके भतीजे पवन दास ने की। उनके निधन की खबर से अयोध्या में शोक की लहर दौड़ गई। राम भक्तों और श्रद्धालुओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राम जन्मभूमि के पुजारी के रूप में दी लंबी सेवा
आचार्य सत्येंद्र दास जी वर्षों से श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी के रूप में सेवा दे रहे थे। उनके नेतृत्व में राम मंदिर में अनुष्ठान और पूजा-पाठ की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रही।

उनके निधन पर संत समाज, राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राम नगरी में उनके अंतिम दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.