योगी सरकार में रामपुर में राष्ट्रीय शिव शक्ति सेना कार्यालय पर हमला, 5 नामजद व 25 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

रामपुर। योगी सरकार में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए रामपुर में राष्ट्रीय शिव शक्ति सेना कार्यालय पर दबंग बदमाशों ने दिनदहाड़े हमला बोल दिया। घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र की है, जहां कार्यालय खाली करने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, दबंगों ने कैमरों की मौजूदगी में कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की। इस दौरान महिलाओं के साथ हाथापाई की गई, एक महिला की सोने की चेन छीनी गई और ₹50,000 नकद भी लूट लिए गए। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में किए। पुलिस ने मामले में राजीव गुप्ता, शाने अली (होमगार्ड), मुनीर खां मामू, अरविंद समेत 5 लोगों को नामजद किया है, जबकि 25 अज्ञात महिला-पुरुषों पर भी मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिव शक्ति सेना पदाधिकारियों का आरोप है कि मकान मालिक से किराए को लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन इसी बीच दबंगों ने दो बार कार्यालय पर हमला किया और लूटपाट कर फरार हो गए।

फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.