विशाखापट्टनम, नवंबर 2025। देशभर में अपने रिटेल नेटवर्क को मजबूत बनाने की दिशा में ASUS इंडिया ने एक और बड़ा कदम बढ़ाते हुए विजाग (Vizag) में नया हाइब्रिड (Pegasus & ROG) स्टोर लॉन्च किया है। 500 वर्ग फीट क्षेत्र में फैला यह स्टोर उपभोक्ताओं के लिए कंज्यूमर नोटबुक्स, ROG पीसी और लैपटॉप, ऑल-इन-वन पीसी, गेमिंग डेस्कटॉप और एक्सेसरीज़ की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराएगा।
यह नया स्टोर आंध्र प्रदेश में ASUS का 16वां रिटेल आउटलेट है।
ASUS इंडिया के नेशनल सेल्स मैनेजर – पीसी एवं गेमिंग बिज़नेस, जितनेश भवंसार ने स्टोर के शुभारंभ पर कहा—
“हम विजाग में अपना नया हाइब्रिड स्टोर लॉन्च कर बेहद उत्साहित हैं। हर बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हम देशभर के शहरों में अधिक से अधिक स्टोर खोलने की दिशा में काम कर रहे हैं, ताकि ग्राहकों को बेहतर पहुंच और सुविधाएं मिल सकें।”
ब्रांड की ओर से बताया गया कि देशभर में ग्राहक सेवा केंद्रों को आधुनिक डिज़ाइन और सौंदर्यशास्त्र के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। 100 से अधिक स्टोर्स को नए स्वरूप में ब्रांडेड किया जा चुका है। सभी ROG स्टोर्स में फ्री गेमिंग ज़ोन की सुविधा भी दी गई है, जिससे ग्राहक हाई-एंड गेमिंग लैपटॉप का वास्तविक अनुभव ले सकें।
स्टोर का पता:
Door No. 47/14/1, Shop No. 6 & 7,
साईं शॉपिंग सेंटर, आरटीसी कॉम्प्लेक्स के पास,
द्वारकानगर, विशाखापट्टनम – 530016
