अशोक सिंह को गायत्री परिवार के 16 जिलों की कमान

शांतिकंज हरिद्वार द्वारा नजीबाबाद जोन का सह समन्वयक बनाया गया

रामपुर: अखिल विश्व गायत्री परिवार के वरिष्ठ एवं समर्पित परिजन अशोक सिंह को शांतिकंुज हरिद्वार की ओर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें नजीबाबाद जोन का सह.समन्वयक नियुक्त किया गया है, जिसके अंतर्गत 16 जिलों की कमान अब उनके हाथों में होगी।

इससे पूर्व अशोक सिंह मुरादाबाद जोन एवं मेरठ जोन का दायित्व सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। मुरादाबाद जोन के अंतर्गत 5 जिलों तथा मेरठ जोन के 4 जिलों में उन्होंने संगठनात्मक मजबूतीए सत्साहित्य प्रसार और संस्कार निर्माण के विविध कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित किया। वह 2013 से शुरू हुए निर्मल गंगा जन अभियान के तहत 8 जिलों में भी गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए भी कार्य कर रहे है, यह अभियान 2036 तक चलेगा।

नजीबाबाद जोन में रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, शामली, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत एवं मेरठ जनपद शामिल हैं। अब वह इन सभी जिलों में गायत्री परिवार के रचनात्मक, नैतिक एवं आध्यात्मिक अभियानों का समन्वय के लिए कार्य करेंगे।

18 से 24 जनवरी तक हरिद्वार के बैरागी द्वीप में आयोजित जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में उन्होंने सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।

अशोक सिंह वर्ष 1991 से निरंतर गायत्री परिवार के मिशन से जुड़े हुए हैं। उन्होंने देशभर में भ्रमण कर सद्विचार, सद्बुद्धि और नैतिक जागरण के संदेश को जन.जन तक पहुँचाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार केवल एक संगठन नहीं, बल्कि विचार क्रांति का आंदोलन है। यह मिशन मानव में देवत्व के उदय और धरती पर स्वर्ग के अवतरण के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना के साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उनकी इस नई जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और विश्वास जताया जा रहा है कि उनके नेतृत्व में नजीबाबाद जोन में मिशन को नई गति और नई दिशा मिलेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.