लखनऊ में 60,244 नव-चयनित आरक्षियों को नियुक्ति पत्र वितरण, रामपुर पुलिस लाइन में वर्चुअल प्रसारण

रामपुर, 15 जून 2025: आज दिनांक 15 जून 2025 को लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मा० केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह तथा मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में पुलिस विभाग के अंतर्गत नव-चयनित 60,244 आरक्षियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। यह कार्यक्रम पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के अंतर्गत सम्पन्न हुआ।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वर्चुअल माध्यम से रामपुर जिले की रिजर्व पुलिस लाइन में भी किया गया, जहां पुलिस अधीक्षक, रामपुर ने आमजन और पुलिसकर्मियों के साथ कार्यक्रम को देखा और सभी नव-नियुक्त आरक्षियों को शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह नियुक्तियाँ प्रदेश में कानून व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएंगी तथा युवाओं को रोजगार देकर उन्हें राष्ट्रसेवा का अवसर प्रदान करेंगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.