बदायूं: 10 अक्टूबर तक करें मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कार हेतु ऑनलाइन आवेदन

बदायूं। जिला माटीकला/ग्रामोद्योग अधिकारी प्रदीप कुमार ने सर्व साधारण को सूचित करते हुए बताया कि माटीकला विधा के परम्परागत कारीगरों/माटीकला शिल्पियो को पुरस्कृत करने हेतु मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कार योजना में प्रजापति समाज के शिल्पकारो तथा कामगारों के आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। माटीकला पुरस्कार योजना में आवेदन करने हेतु आवेदक अपना ऑनलाइन पंजीकरण उ0प्र0 माटीकला बोर्ड की वेवसाइट upmatikalaboard.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन 10 अक्टूबर 2024 तक कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ऑन लाइन आवेदन के उपरान्त हार्ड कापी कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। माटीकला पुरस्कार योजना में मण्डल स्तरीय प्रतिभागियों का चयन चयन समिति द्वारा किया जायेगा। विस्तृत जानकारी हेतु माटीकला पुरस्कार योजना में आवेदन करने हेतु कार्यालय जिला माटीकला/ग्रामोद्योग अधिकारी, मो0-शहबाजपुर निकट पुरानी चुॅगी बरेली रोड़ बदायूँ से सम्पर्क किया जा सकता है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.