श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

ऐलनाबाद ,सिरसा, 24 नवंबर ( एम पी भार्गव ): हरियाणा सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ।उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए वर्ष 2025 के हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित को श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार के साथ पांच लाख रुपये की राशि तथा प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं उप निदेशक डा. दर्शना सिंह ने बताया कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 01 दिसंबर 2025 है। नामांकन के साथ उम्मीदवार का संपूर्ण बायोडाटा और उसके योगदान का विस्तृत विवरण अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा। इच्छुक महिलाएं अपने जिले के कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में अंतिम तिथि तक आवेदन भेज सकती हैं। पुरस्कार से संबंधित पात्रता और शर्तें विभाग की वेबसाइट www.wcdhry.gov.in से डाउनलोड की जा सकती हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.