अनुप्रिया जी के‌ असली साथी मीरजापुर के व्यापारी और वैश्य‌ समाज के मतदाता:- ई० विवेक बरनवाल

अनुप्रिया जी के जीत में वैश्य समाज एवं व्यापारी समाज के मतदाता ने जिस प्रकार सहयोग किया शायद इसका एहसास सभी को होगा। सभी विधानसभा को देखा जाए तो नगर विधानसभा में 211317 (52.49%) सबसे कम मत पड़ने के बाद भी अनुप्रिया पटेल जी को सबसे ज्यादा मत नगर विधानसभा में प्राप्त हुई 100043 मत (47.34 %) यह दर्शाता हैं पूरा वैश्य समाज और व्यापारी समाज माननीय मोदी जी के साथ खड़ा रहा। अतः भविष्य में माननीय प्रधानमंत्री जी को अपने इस कोर मतदाताओं को और भी सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। ऐसे ऐसे जनकल्याणकारी योजनाओं को लाना चाहिए जिससे यह समाज मजबूत हों‌‌ और आगे भी भारतीय जनता पार्टी से यह समाज जुड़ा रहें।
भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व हमेशा से यह कहता आया है कि वैश्य समाज ही भारतीय जनता पार्टी का रीड का हड्डी हमेशा बना रहा है और यह पार्टी व्यापारियों के सहयोग से ही यहां तक पहुंचा है और 2024 के चुनाव में जिस तरीके से व्यापारी समाज विशेष कर वैश्य समाज ने माननीय प्रधानमंत्री जी का साथ दिया वह जग जाहिर है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.