आनंद बियानी बने सिरसा होटल एसोसिएशन के प्रधान

सिरसा 6 अक्टूबर ( एम पी भार्गव ) होटल गेस्ट हाउस मालिकों की एक सभा सिरसा में होटल एमेराल्ड इन में हुई जिसमें सर्वसम्मति से समाजसेवी आनंद बियानी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया इसी के साथ-साथ वीरेंद्र सिंह टीना को उप प्रधान तथा एडवोकेट रूपेश मेहता को महासचिव नियुक्त किया गया बाकी पदाधिकारियों के लिए अगली मीटिंग में सभी होटल मालिकों की उपस्थिति में नियुक्ति करने का फैसला हुआ। इस मौके पर विशेष रूप से गौरव मेहता, चरणजीत गडा, मनोज सुखीजा, दीपक गुंबर, जसवीर सिंह, मिलन कालरा, सुमन कुमार दिनेश यादव, गौरव बंसल, संजय गोयल, मोहित गोयल आदि होटल मालिक मौजूद थे। नव- नियुक्त अध्यक्ष आनंद बियानी ने सभी होटल मालिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस व्यवसाय को संविधानिक तरीके से चलाने वाले हर एक होटल मालिक की समस्या को हल करने का बह हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने उपस्थित सभी होटल मालिकों से कहा कि आए हुए ग्राहकों से आईडि लिए बिना कमरा न दे तथा नाबालिको को किसी भी कीमत पर कमरा न दे। उन्होंने यह भी कहा कि कई परिस्थितियों में बाहर से आये नाबालिक खिलाड़ी, पेपर आदि देने आए स्टूडेंट्स को उनके साथ आये अभिभावक या कोच की पूर्ण रुप से जाँच करने के बाद ही उन सभी की पूरी आईडी लेकर उन आईडी पर भी हस्ताक्षर ले कर कमरे दिए जाएं ताकि बाहर से आने वाले किसी भी खिलाड़ी या स्टूडेंट्स को रुकने की समस्या का सामना न करना पड़े। बियानी ने यह भी कहा कि सभी होटल मालिक अपने ग्राहकों से ली गई आईडी के रिकॉर्ड को सुरक्षित तरीके से रखें क्योंकि उनकी गोपनीयता को बनाये रखना ही हमारे ब्यबसाय का पहला नियम है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहाकि ग्राहकों की आईडी किसी से भी शेयर ना करें कोई व्यक्ति अगर संदहे के घेरे में आता है तो उसी प्रस्थिति में पुलिस ब जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी जाँच पत्र दिखाता है तो उन्हें सहयोग करें क्योंकि जिला प्रशासन का सहयोग ओर कानून की पालना करना भी हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने होटल गेस्ट हाउस में कमरा लेने वाले ग्राहकों से भी आग्रह किया कि कमरा लेते समय रजिस्टर में पूरी एन्ट्री अपने हाथ से करें ब सही आईडीए ओर कमरे का रेंट एडवांस जमा करवा कर होटल प्रबंदक का सहयोग करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.