अज्ञात व्यक्ति ने बैंक कर्मचारी बनकर पीड़िता से ओटीपी लेकर की ठगी, साइबर क्राइम थाना रामपुर ने 80,244 रुपये वापस कराए

रामपुर, 20 अगस्त: रामपुर जिले में एक महिला पीड़िता से अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को बैंक कर्मचारी बताकर ओटीपी प्राप्त कर ठगी की। पीड़िता ने बताया कि 29 मार्च 2025 को उस अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से कुल ₹4,06,481 की धनराशि निकाल ली।

घटना की शिकायत पर पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम व पुलिस उपमहानिरीक्षक साइबर क्राइम, उत्तर प्रदेश के दिशा-निर्देशों के क्रम में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक रामपुर विद्यासागर मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल ऑफिसर साइबर अपराध अतुल कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम, जनपद रामपुर ने तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए जांच की। कार्यवाही के दौरान पीड़िता से ठगी गई धनराशि में से ₹80,244 रुपये सफलतापूर्वक वापस कराए गए। शेष धनराशि वापस कराने के प्रयास अभी भी जारी हैं।

बरामदगी की इस सराहनीय कार्रवाई के लिए पीड़िता ने रामपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। थाना साइबर क्राइम, रामपुर की इस त्वरित कार्यवाही से जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.