UP के 157 रेलवे स्टेशनों का बदलेगा हुलिया, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान!

  • रिपोर्ट: प्रमोद यादव

New Delhi: केंद्र सरकार की ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत उत्तर प्रदेश के रेलवे स्टेशनों को आधुनिक और विश्वस्तरीय बनाने का काम तेजी से चल रहा है। रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में इसकी पूरी रिपोर्ट पेश की है।

UP के 157 स्टेशन शामिल: उत्तर प्रदेश के कुल 157 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है, जिसमें हमारे आजमगढ़, कुशीनगर का कप्तानगंज जंक्शन, गोरखपुर, और बस्ती जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।

38 स्टेशनों पर काम पूरा: राज्य के 38 रेलवे स्टेशनों पर आधुनिकीकरण का काम सफलतापूर्वक पूरा भी हो चुका है।

करोड़ों का बजट: उत्तर प्रदेश के रेल नेटवर्क के लिए 4,118 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट आवंटित किया गया है।

यात्रियों को मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं: स्टेशनों का सुंदरीकरण और नए आधुनिक वेटिंग रूम (प्रतीक्षालय)। यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियां (Escalators)।

साफ पेयजल बूथ, आधुनिक शौचालय और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं।स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्टेशनों को विशेष वास्तुकला थीम पर सजाया जा रहा है।

‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ से मिलेगा रोजगार: स्थानीय कारीगरों और बुनकरों को बढ़ावा देने के लिए स्टेशनों पर विशेष स्टॉल लगाए जा रहे हैं। जैसे कप्तानगंज जंक्शन पर केला फाइबर के उत्पाद और मोटे अनाज के स्टॉल से स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.