8 अक्टूबर से शुरू हो रहा Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल, SBI कार्ड और EMI पर भी 10% डिस्काउंट

लैपटॉप और स्मार्ट वॉच की खरीदारी पर 75% तक का डिस्काउंट मिलने की उम्मीद

नई दिल्ली. 8 अक्टूबर से Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल शुरू हो रहा जिससे कस्टमर्स अपने मनपसंद प्रोडक्ट को कम कीमतों पर खरीद सकें। इस सेल का हर साल कस्टमर को बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि अमेजन सेल में सबसे कम कीमत में मोबाइल, टीवी और अन्य गैजेट्स खरीदने का ऑफर दिया जाता है।
खास बात ये है कि अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए ये सेल 7 अक्टूबर से ही अवेलेबल होगी।

साथ ही जो कस्टमर SBI कार्ड से पेमेंट करेंगे उन्हें अतिरिक्त 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा और वहीं स्मार्टफोन और एक्सेसरीज की शॉपिंग पर 40 % का डिस्काउंट दिया जाएगा. इतना ही नहीं लैपटॉप और स्मार्ट वॉच की खरीदारी पर 75% तक का डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.