अखिलेश यादव ने पार्लियामेंट की मस्जिद को बनाया सपा कार्यालय, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी जताई आपत्ति

नई दिल्ली: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी ने कहा कि संसद भवन की मस्जिद में सपा की बैठक अखिलेश यादव की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुई है। सपा अध्यक्ष से लेकर कई सपा सांसद इस तस्वीर में आपको दिख जाएंगे। उन्हीं के बीच में रामपुर के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी भी मौजूद हैं। मोहिबुल्लाह नदवी इसी मस्जिद में इमामत किया करते थे । लेकिन वो मस्जिद छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं हैं। आज तो हद ही हो गई! इन्होंने मस्जिद को अपनी पार्टी का कार्यालय बना लिया। जिसकी अल्पसंख्यक मोर्चा कड़े शब्दों में इसकी निंदा करता है।

उन्होंने कहा कि हम दिल्ली की मंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड से मांग करेंगे कि रामपुर से सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी को पार्लियामेंट की मजीद की इमाम की जिम्मेदारी से तत्काल हटाकर उनके ख़िलाफ़ सख्त कारवाही करें। जमाल सिद्दीक़ी का कहना है कि 25 जुलाई शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद इसी मस्जिद में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अखिलेश यादव और उनके सांसद द्वारा की गुस्ताख़ी का विरोध कर आपत्ति दर्ज कराएंगे ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.