15 वर्ष बाद शेरावाली भाखड़ा नहर में एक सप्ताह तक संपूर्ण टेल तक चला पानी ग्रामीणों ने नहरी विभाग का जताया आभार

ऐलनाबाद, 27 जून (एम पी भार्गव) ऐलनाबाद खंड के राजस्थान की बॉर्डर से सटे गांव कर्मशाना,मिठनपुरा किशनपुरा,ढाणी शेरावाली,नीमला इत्यादि गांव सहित कई दर्जन ढाणियो में लोग निवास करते हैं आपको बता दें कि इस क्षेत्र में पेयजल सिरसा के नजदीक नहराना से निकलने वाली शेरावाली भाखड़ा नहर से आता है जो की नहराणा से निकलकर केरावाली,दडबा,बकरियांवाली, माधोसिंघाना,मलेका,उमेदपुरा, भुरटवाला, किशनपुरा, मिठनपुरा होती हुई लगभग 65 से 70 किलोमीटर का एरिया क्रॉस करके टेल के आखिर गांव कर्मशाना व शेरावाली पहुंचती है ग्रामीण चेतराम झौरड़, भिकमचंद सैनी,राजेंद्र मुंदलिया,सरपंच नथूराम ढाणी शैरा राजेंद्र,जगतार सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि इतिहास गवाह है की पीछे के लगभग 15 से 20 वर्षों में शेरावाली टेल पर पेयजल पानी नहर में सफाई होने के बाद कुछ घंटे कभी एक बार ही पहुंचा है जो ना के बराबर समझा जाए लेकिन यह इतिहास में पहली बार देखने को मिला है की 18 जून 2025 को शेरावाली भाखड़ा नहर में नहराणा से छोड़ा गया पानी मात्र 15 से 20 घंटे में शेरावाली व कर्मशाना की टेल को टच कर गया और लगातार एक सप्ताह तक अच्छी मात्रा में पानी टेल तक चलता रहा जो कि अपने आप में नहरी विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेवारी के प्रति कितने सचेत है इस बात को दर्शाता है।नहरी विभाग के ट्रांसफर होकर आए अधिकारी जेई गुरूसेवक सिंह, जेई प्रवीण,एसडीओ चंद्र मोहन,एक्शन संदीप सिंह शेरावाली भाखड़ा नहर की टेल पर पानी पहुंचाने के लिए पहले दिन से ही बेहद गंभीर थे और दिन रात मेहनत कर पानी टेल के आखिरी हिस्से तक पहुंचाया उसके लिए किसानो की ओर से आभार धन्यवाद करते हैं वही ग्रामीणों ने कहा की आशा उम्मीद रखते हैं कि आगामी खरीफ सीजन में फ्लड का पानी भी ढाणी शेरा व कर्मशाना टेल पर नहीं चल पाता है इसलिए सिंचाई पानी भी पहुंचा जाए। नेहराना डिवीजन एसडीओ चंद्र मोहन= शेरावाली भाखड़ा नहर की अंतिम टेल कर्मशाना व शैरावाली टेल पर पानी पहुंचना तो दूर की बात इन गांव में पेयजल की समस्या बहुत ज्यादा रहती है ऐसा हमें नोटिस में आया था जिसको लेकर विभाग के प्रत्येक अधिकारी संयुक्त रूप से खासकर पिछे के एरिया में पानी चोरी के खिलाफ एक्टिव रहे वही पानी चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लेकर और दिन-रात कड़ी मेहनत कर टेल पर पानी पहुंचाया गया इसके लिए विभाग के सभी अधिकारी बधाई के पात्र हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.