गांव कुम्हारिया में प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम 27 को

ऐलनाबाद,सिरसा, 25 अक्टूबर(एम पी भार्गव): जिला प्रशासन द्वारा खंड नाथूसरी चौपटा के गांव कुम्हारिया के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में 27 अक्टूबर को सायं 4 बजे से प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिला प्रशासन के सभी विभाग दिन में आमजन को स्टाल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी देंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.