स्कूलों के आसपास तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, 8 दुकानों पर लगा जुर्माना

अभियान के दौरान महर्षि विद्या मंदिर, व्हाइट हॉल प्ले स्कूल, सेंट पॉल प्ले स्कूल, ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय रजा इंटर कॉलेज, राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय, रामलीला पब्लिक स्कूल, राजकीय रजा महाविद्यालय एवं सरस्वती विद्या मंदिर सहित कई शिक्षण संस्थानों के आसपास जांच की गई

रामपुर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जनपद में तंबाकू नियंत्रण अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। इसी क्रम में तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार डॉ. शहजाद हसन खान एवं थाना एएचटीयू के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज त्रिपाठी की संयुक्त टीम द्वारा विद्यालयों के आसपास संचालित दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया।
अभियान के दौरान महर्षि विद्या मंदिर, व्हाइट हॉल प्ले स्कूल, सेंट पॉल प्ले स्कूल, ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय रजा इंटर कॉलेज, राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय, रामलीला पब्लिक स्कूल, राजकीय रजा महाविद्यालय एवं सरस्वती विद्या मंदिर सहित कई शिक्षण संस्थानों के आसपास जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान सरस्वती विद्या मंदिर के शिक्षकों एवं स्टाफ को कोटपा अधिनियम तथा तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। टीम ने विद्यालयों के आसपास स्थित दुकानों की जांच करते हुए तंबाकू उत्पादों की बिक्री पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की।
अभियान के दौरान विद्यालयों के समीप तंबाकू उत्पाद बेचने वाली 8 दुकानों पर जुर्माना लगाया गया। साथ ही दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में विद्यालयों के आसपास किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद की बिक्री पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बच्चों और युवाओं को तंबाकू की लत से बचाने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। अभियान में तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ एवं थाना एएचटीयू की संयुक्त टीम मौजूद रही।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.