- रिपोर्ट: मंजय वर्मा
Mirzapur. प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी धाम में शुक्रवार को वाराणसी जोन के ADG नवीन अरोड़ा सपरिवार पहुंचे। उन्होंने मां विंध्यवासिनी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। दर्शन-पूजन की प्रक्रिया तीर्थ पुरोहित धीरज मिश्रा ने संपन्न कराई।
ADG के धाम पहुंचने पर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच भी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ हवन-पूजन
बताया गया कि ADG जोन वाराणसी का धार्मिक अनुष्ठान भी चल रहा था। मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के बाद आचार्य अनुपम और विनय महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन संपन्न कराया।

अनुष्ठान के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और मां विंध्यवासिनी से आशीर्वाद प्राप्त किया गया। हवन के दौरान मंदिर परिसर का वातावरण आध्यात्मिक और भक्तिमय बना रहा। वैदिक मंत्रों की गूंज और हवन की आहुतियों से पूरा परिसर श्रद्धा के रंग में नजर आया।
अनुष्ठान पूर्ण होने के बाद आचार्यों ने ADG नवीन अरोड़ा और उनके परिवार को मां विंध्यवासिनी का प्रसाद एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
दर्शन-पूजन के बाद ADG ने विंध्यवासिनी धाम की धार्मिक महत्ता और यहां के आध्यात्मिक वातावरण की सराहना की।
