परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड वाहन एवं अनाधिकृत वाहनों के विरुद्ध की गई कार्रवाई 

उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी अवनीश राय बदायूं के निर्देशानुसार दिनांक एआरटीओ (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम एवं यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी द्वारा 10 ओवरलोड वाहनों का चालान करते हुए सात वाहनों को सीज किया गया जिनसे रु 4.15 लाख प्रश्नमन शुल्क वसूल किया गया, इसके इसके साथ ही चार अनाधिकृत रूप से सनचालित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई तथा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों मैं इंटरसेप्टर वाहन द्वार 54 चालान बिना हेलमेट के वाहन चलाने, 45 चालान बिना सीट बेल्ट के प्रयोग, 11 चालान वाहन चलाते समय मोबाइल के प्रयोग,10 चालान रॉन्ग साइड वाहन चलाने के अभियोग में चालान किए गए। सभी जन सामान्य से अनुरोध है कि यातायात के नियमों का पालन करें सुरक्षित यातायात में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का सहयोग करें

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.