यातायात नियमों की अनदेखी पर 87 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 4 वाहन सीज

बदायूं। शासन तथा जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग द्वारा जनपद में विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, गलत दिशा में वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले चालकों के खिलाफ 79 चालान किए गए।

इसके अतिरिक्त ओवरलोड चल रहे 8 भारी वाहनों के भी चालान किए गए, जिनमें से 4 वाहनों को सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान कुल ₹1.97 लाख का प्रसमन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया।

परिवहन विभाग ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। साथ ही तेज गति, नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें और यातायात नियमों का पालन करें। वाहन चालकों को अपने वाहनों के सभी आवश्यक प्रपत्र पूरे रखने तथा समय-समय पर वाहन की फिटनेस कराने की भी सलाह दी गई है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.