कानपुर IIT यौन शोषण मामले में निलंबित ACP IIT से निष्कासित, मोहसिन खान ने IIT में PhD में लिया था दाखिला
IIT ने टर्मिनेट करते हुए मोहसिन का शैक्षणिक कार्यक्रम किया समाप्त
- संवाददाता – मंजय वर्मा
कानपुर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर में यौन शोषण के गंभीर मामले में फंसे निलंबित एसीपी मोहसिन खान पर संस्थान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें शैक्षणिक कार्यक्रम से टर्मिनेट कर दिया है। मोहसिन खान ने IIT कानपुर में PhD प्रोग्राम में दाखिला लिया था, लेकिन मामले के उजागर होने के बाद अब उन्हें संस्थान से पूरी तरह निष्कासित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि यौन शोषण की शिकायत के बाद पुलिस विभाग द्वारा मोहसिन को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अब IIT प्रशासन ने भी आंतरिक जांच के बाद उन्हें छात्र के रूप में निष्कासित कर उनके शैक्षणिक पंजीकरण को समाप्त कर दिया है।
IIT प्रशासन का कहना है कि संस्थान में शून्य सहिष्णुता की नीति के तहत किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई इसी नीति के तहत की गई है।
मामले की जांच पुलिस स्तर पर भी जारी है, और संभावना है कि आने वाले दिनों में इस प्रकरण में और भी कड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।
