रामपुर में आम आदमी पार्टी ने बिजली विभाग और सरकार के ख़िलाफ़ अनोखा विरोध

स्मार्ट मीटर नहीं, स्मार्ट लूट है! : फ़ैसल लाला

केमरी बिजली घर पर कार्यकर्ताओं ने ऑक्सीजन मास्क लगाकर और स्मार्ट मीटर के फोटो जलाकर अपना सख्त विरोध दर्ज कराया।

उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही कथित लूट और लगातार बिजली कटौती के विरोध में आम आदमी पार्टी रामपुर के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल ख़ान लाला और ज़िला अध्यक्ष अंसार अहमद के नेतृत्व में केमरी बिजली घर पर अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुराने बिजली मीटर से पाइप जोड़कर ऑक्सीजन मास्क अपने चेहरे पर लगाया और स्मार्ट मीटर के फोटो जलाकर विरोध दर्ज कराया। इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन के ज़रिए उन्होंने सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला।

प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल ख़ान लाला ने कहा:

जिस तरह एक मरीज़ अस्पताल में ऑक्सीजन मास्क के सहारे अपनी साँसे बरकरार रखता है, उसी तरह आज उत्तर प्रदेश की अवाम महंगी बिजली के बोझ तले मुश्किल से ज़िंदा है। पुराने मीटर किसी तरह राहत दे रहे थे, लेकिन अब हुकूमत ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाकर वो ‘ऑक्सीजन’ भी छीनने की कोशिश की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सिर्फ मीटर नहीं, गरीब और मध्यम वर्ग की जेब पर डाका है, ये ज़ुल्म है, और इसके ख़िलाफ़ आवाज़ उठाना हर जागरूक नागरिक का फ़र्ज़ है। ये स्मार्ट मीटर नहीं, गरीब की जेब काटने का नया तरीका है! बिजली महंगी करके सरकार ने पहले ही सांसें मुश्किल कर दी थीं! अब प्रीपेड मीटर लगाकर वो आखिरी ‘ऑक्सीजन’ भी छीनी जा रही है! आम आदमी बिल नहीं, अपना हक मांग रहा है! जब तक ये ज़ुल्म बंद नहीं होगा, हमारा संघर्ष जारी रहेगा!

उन्होंने किसानों के मुद्दे पर कहा:

“इसके अलावा प्रदेश में नलकूपों (ट्यूबवेल) पर 4G सिम स्मार्ट मीटर लगाने की स्कीम शुरू की गई है, जिससे किसानों में सख्त नाराज़गी पाई जा रही है।
स्मार्ट मीटर की वजह से बढ़ते बिजली बिल और नेटवर्क/कनेक्टिविटी के मसाइल ने किसानों की मुश्किलात और बढ़ा दी हैं। ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क की कमी के चलते मीटर सही तरह काम नहीं कर पा रहे, जिससे सिंचाई का निज़ाम बुरी तरह मुतास्सिर हो रहा है। इसका सीधा असर किसानों की रोज़ी-रोटी और मुल्क की खाद्य सुरक्षा पर पड़ रहा है, जो बेहद फ़िक्र की बात है। अगर वक्त रहते इस मसले का हल नहीं निकाला गया, तो किसानों का ग़ुस्सा और एतिजाज और तेज़ होगा।

ज़िला अध्यक्ष अंसार अहमद ने कहा:

“प्रदेश के लाखों उपभोक्ता मनमाने बिजली बिल, गलत रीडिंग, बेहिसाब दरों और तकनीकी ख़ामियों की वजह से सख्त परेशान हैं। इस हालत ने अवाम में ग़ुस्सा और बेचैनी बढ़ा दी है। जो स्मार्ट मीटर पारदर्शिता और सहूलत देने के लिए लगाए जा रहे हैं, वही आज आम जनता पर एक ज़बरदस्त माली बोझ बन चुके हैं। आम उपभोक्ताओं की शिकायत है कि जहाँ पहले करीब ₹1500 तक बिजली बिल आता था, वहीं अब वही बिल बढ़कर ₹6000–7000 तक पहुँच रहा है। प्रीपेड मीटर सिस्टम के तहत लोग पहले से भुगतान कर रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद 10–12 घंटे तक बिजली सप्लाई का बंद रहना इस पूरे निज़ाम की नाकामी को साफ ज़ाहिर करता है। हम हुकूमत से मुतालिबा करते हैं कि उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही इस खुली लूट को फ़ौरन रोका जाए।”

इस मौके पर सभासद शकील अंसारी,सभासद वकील अहमद, सभासद मौ० तारिक, सभासद शारिक परवेज़,सभासद मौहम्मद ज़फ़र, सभासद यासीन उर्फ गुड्डू,सभासद सरफ़राज़ गुडडू, सभासद आरिफ सिकंदर राजू, सभासद मौ० वकील, सभासद अब्दुल अय्यूब, सभासद फैजान सैफी, सभासद वकील हैदराबादी,सभासद नियाज़ अहमद, सभासद बशीर अहमद,इकबाल हुसैन,आयुष जौहरी,शिराज अहमद,गुलाबो देवी,नन्ही देवी, शेम लता, मानसी,रुकसाना बी,शबनम परवेज़,टीना कुमारी,रजनीश शर्मा, संजीव पांडे,मुन्ने अली, सलीम अहमद, एजाज़ अहमद, पूर्व प्रधान रईस उद्दीन,इकरार अहमद,सलीम अहमद, जावेद हबीब,राशिद अली,फैज़ खां,आमिर खां, अलीम अली, आशु,नासिर हुसैन,अब्दुल समद, रेहान खां,उवैज़ खां, एहतेशाम खान, इकबाल हुसैन,तालिब खान, दाऊद अली, वासिल खां, अमीक जहांगीर, अथर अली, मौ० यासिर, उज्ज़ाम खालिद, रेहान अली, रहमान खां,आशु अंसार,आरिश खां,मामून खां,रय्यान खां,अरहम खां,आलमगीर,ऋषि पाल,मुकेश यादव,भीम सिंह, इंद्रमणि,महेश सैनी आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.