स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाया जा रहा है विशेषतकनीकी चेकिंग अभियान

स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाया जा रहा है विशेषतकनीकी चेकिंग अभियान,साथ ही प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान की गई आठ वाहनों पर कार्रवाई *
शासन एवं जिलाधिकारी बदायूं के निर्देशानुसार जिले के समस्त स्कूली वाहनों की तकनीकी निरीक्षण जांच दिनांक 01 अप्रैल 2025 से 15 अप्रैल 2025 तक चलाया जा रहा है परिवहन विभाग द्वारा एक पब्लिक पोर्टल जारी किया गया है, जिसमें स्कूल के संचालकों को अपने स्कूल के वाहन की समस्त जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी, जिसको स्कूली बच्चों के माता-पिता एवं सामान्य व्यक्ति वाहन के संबंध में समस्त जानकारी पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही स्कूल संचालक द्वारा भरी गई सूचनाओं के सापेक्ष परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनों की तकनीकी जांच की जा रही है जिसके लिए परिवहन विभाग बदायूं द्वारा सात टीम गठित की गई है जो प्रतिदिन स्कूलों में जाकर सभी वाहनों की चेकिंग कर रहे है और उनकी कमियों को पोर्टल पर अपलोड कर रहे है किसी प्रकार की अनियमितता के लिए स्कूल संचालक खुद जिम्मेवार होंगे, स्कूल संचालक द्वारा वाहन की समस्त सूचनाएं पोर्टल पर अपलोड की जाएगी, अभियान के साथ-साथ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन)हरिओम के द्वारा 8 ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई जिसमें 2.6 लाख रुपए सरकारी खाते में प्रसमन शुल्क के रूप मैं जमा कराया गया है, स्कूली वाहनों के संचालकों से अपील की गई है कि जिन्होंने अपने वाहनों के बारे में सूचना पोर्टल पर अपलोड नहीं की है वह जल्द से जल्द वाहनों की सूचना पोर्टल पर अपलोड कर दें, अपने वाहनों को स्वस्थ रखें, जिन वाहनों की फिटनेस समाप्त हैं उन वाहनों को स्कूल में बच्चों के लेजाने लाने में उपयोग न करें और अपने वाहन की फिटनेस इत्यादि पूर्ण रखें,यातायात के नियमों का पालन करें, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाएं,

Leave A Reply

Your email address will not be published.