मोदीनगर तहसील दिवस पर भूमि विवाद को लेकर संगठनों ने सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग

मोदीनगर। 4 अप्रैल 2026 को तहसील मोदीनगर में आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर विभिन्न हिंदू एवं सामाजिक संगठनों ने तहसील दिवस प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका परिषद मोदीनगर के अंतर्गत बेगमाबाद बुदाना (बाहर) क्षेत्र की भूमि को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र की मार्ग एवं बंजर भूमि को कथित रूप से अवैध तरीके से वक्फ बोर्ड और कब्रिस्तान के नाम पर दर्ज करा लिया गया है। साथ ही आरोप लगाया गया कि उक्त भूमि पर अवैध रूप से दुकानों का निर्माण कर मस्जिद कमेटी द्वारा किराया वसूला जा रहा है।

संगठनों ने प्रशासन से मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि भूमि सरकारी पाई जाती है तो उसे सरकार में निहित कराकर वहां जनहित के कार्य जैसे सरकारी अस्पताल, बच्चों के खेल का मैदान और गौशाला आदि का निर्माण कराया जाए। इसके अलावा अवैध कब्जे के आरोपित व्यक्तियों एवं संबंधित समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की भी मांग की गई।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि भूमि पर संचालित कथित अवैध सरकारी मदरसे को बंद कराया जाए। इस मौके पर भूमि बचाओ संघर्ष समिति, वीर बलिदानी भगत सिंह समिति, सुदर्शन राष्ट्र निर्माण संगठन और अपराध मुक्त सेवा समिति सहित कई संगठनों के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राज वर्मा, पंकज कंसल, सपना अग्रवाल, सुखवीर सिंह, शशांक कश्यप, कृष्ण कुमार, प्रवीण, सुबोध, अनिल जैन, मनोज जैन, विनय गुजर, विकास चौधरी, विनोद, राजेश मित्तल, अश्वनी मित्तल, गौतम चौधरी और जितेंद्र कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.