शहीद भगत सिंह स्टेडियम में परेड टुकडिय़ों की रिहर्सल का आयोजन

ऐलनाबाद, 20 जनवरी( रमेश भार्गव ): जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जारी है। इसी क्रम में सोमवार को स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में मार्च / परेड टुकडिय़ों की रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास सत्र का उद्देश्य गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के दौरान परेड और अन्य कार्यक्रमों में पूर्ण अनुशासन और तालमेल सुनिश्चित करना है।
परेड के नोडल अधिकारी सरदार सुखदेव सिंह के नेतृत्व में विभिन्न स्कूलों के बच्चों और एनसीसी की विभिन्न टुकडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। परेड कमांडर के नेतृत्व में बच्चों ने स्टेडियम के मुख्य मंच के सामने से मार्च पास्ट किया और सलामी दी। इस दौरान अधिकारियों ने जवानों की कदमताल, टर्न आउट और अनुशासन का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रवक्ता बलदेव कुमार, पीटीआई मनेंद्र सिंह, पीटीआई बलवंत सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के इंचार्ज मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.