16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की “डी” कंपनी द्वारा*राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सशस्त्र सीमा बल द्वारा चरण- 2 अभियान के तहत निकाली गई रैली

लखीसराय(सरफराज आलम)16 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट अनिल कुमार पठानिया के निर्देश पर निरीक्षक (सामान्य) पंकज कुमार के नेतृत्व में ”डी” कंपनी कजरा द्वारा राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सशस्त्र सीमा बल द्वारा चरण – 2 अभियान के तहत कार्यक्षेत्र के गांव उरेन, पोखरामा, अरमा एवं कजरा बाजार में तिरंगा रैली का स्थानीय नागरिकों के साथ आयोजन किया गया ।
इसके अतिरिक्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नरोत्तम में निबंध लेखन प्रतियोगिता , खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराया गया जिसमें स्कूल छात्र और छात्रा शामिल हुए, कार्यक्रम के उपरांत सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरुप पुरस्कार वितरण किया गया । खेलकूद प्रतियोगिता के तहत नरोत्तमपुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और SSB कर्मियों के बीच क्रिकेट मैच हुआ , जिसमें विद्यालय के बच्चे विजयी हुए ।
निरीक्षक सामान्य पंकज कुमार द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” की 150वीं वर्ष गांठ पर भारत सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराया जा रहा है, इसी क्रम में सशस्त्र सीमा बल द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया है, जिसमें इस तिरंगा रैली के माध्यम से सभी जन मानस में एकता का संदेश जा सके ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.