लखीसराय में बाल संरक्षण समिति से संबंधित एकदिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन

डीएम मिथलेश मिश्र ने दीप प्रज्जित कर किया उद्घाटनडीएम ने कहा,बेहतर भविष्य के लिए बच्चों को शोषण मुक्त बनाना हम सभी की जिम्मेदारी

  • सरफ़राज़ आलम की रिपोर्ट

लखीसराय/लखीसराय सदर प्रखंड के बालगुदर स्थित संग्रहालय प्रेक्षागृह में बाल संरक्षण समिति से संबंधित एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र, प्रभारी सहायक निदेशक सह जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस श्रीमती बंदना पांडेय, आर्ट ऑफ लिविंग के परमजीत गुरुजी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधांश नारायण ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुरुआत किए। जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने कहा कि बाल संरक्षण समिति के कुछ उद्देश्य हैं जैसे बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता ,बच्चों के हित में माता पिता एवं समुदाय के व्यवहार में बदलाव होना चाहिए, यदि बाल अधिकारों का हनन हो रहा हो तो समझाइए यदि आवश्यक लगे तो करवाई से पीछे नहीं हटें, बच्चों के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के प्रति जागरूकता साथ ही विषम परिस्थितियों में रह रहे बच्चों की पहचान कर संबंधित समिति से सहयोग करना इत्यादि शामिल है। बेहतर भविष्य के लिए बच्चों को शोषण मुक्त बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।यूनिसेफ की ओर से दो राज्यस्तरीय प्रशिक्षक मोहम्मद शाहिद एवं सैफ के द्वारा बाल संरक्षण समिति से संबंधित एक्ट एवं अन्य बिन्दुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी। उन्होंने बताया बच्चों के संरक्षण ,अधिकारों और कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए आज का कार्यशाला को आयोजित किया गया है। बाल संरक्षण समिति का गठन वॉर्ड स्तर से प्रखंड स्तर पर अधिसूचित है। जिसमें प्रखंड स्तर पर प्रखंड प्रमुख, पंचायत स्तर पर मुखिया एवं वार्ड स्तर पर वार्ड सदस्य उस समिति के अध्यक्ष होते हैं। आज के कार्यशाला के माध्यम से उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों को उनके शक्ति का अहसास दिलाना भी था।समितियां राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के तहत कार्य करती हैं, जो 2005 के कानून के अनुसार बच्चों के शोषण, उपेक्षा और उत्पीड़न को रोकने के लिए नीतियां बनाती हैं। बच्चों से संबंधित अधिनियम जेजेबी एक्ट, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध अधिनयम के बारे में जानकारी दिया गया।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर (सखी), और डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी,आंगनबाड़ी के महिला पर्यवेक्षिका ,जीविका के दीदी, बाल संरक्षण इकाई के सभी कर्मी, आईसीडीएस के कर्मी साथ ही महिला एवं बाल विकास निगम के कर्मी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.