रामपुर: मोहम्मद अली बने कांग्रेस किसान जिला उपाध्यक्ष, हाजी नाज़िश ख़ान ने किया स्वागत

रामपुर। कांग्रेस किसान जिला अध्यक्ष हाजी नाज़िश ख़ान ने अपने कार्यालय पर मोहम्मद अली का स्वागत किया और उन्हें कांग्रेस किसान जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर उन्होंने मोहम्मद अली से अपेक्षा जताई कि वे जिले में किसानों और आम जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे।

हाजी नाज़िश ख़ान ने कहा कि मोहम्मद अली की सक्रिय भागीदारी से जिले में कांग्रेस संगठन और किसान कांग्रेस यूनियन और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व से कांग्रेस को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.