उत्तर भारत में प्रीमियम स्वाद का नया सफर; उत्तराखंड में लॉन्च हुई 55°नॉर्थ व्हिस्की

उत्तराखंड, अगस्त 2025: दिल्ली में सफलता के बाद, थ्री ब्रदर्स डिस्टिलरी के प्रमुख ब्रांड 55°नॉर्थ व्हिस्की अब उत्तराखंड में भी लॉन्च हो गयी है । अनोखे स्वाद और विशिष्ट प्रीमियम ब्लेंड पेश करने वाले इस ब्रांड ने उस बाजार में कदम रखा है, जो अच्छी गुणवत्ता वाली स्पिरिट्स के लिए तेजी से पसंदीदा बन रहा है।
यह लॉन्च उत्तर भारत में ब्रांड की विस्तार रणनीति का अहम् हिस्सा है। उत्तराखंड का बदलता उपभोक्ता वर्ग, बढ़ता पर्यटन और होटल इंडस्ट्री इस विस्तार को और मजबूती देते हैं। यह लॉन्च देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्द्वानी और नैनीताल जैसे प्रमुख शहरी और पर्यटन केंद्रों को कवर करता है, जहाँ ट्रेड और रिटेल स्तर पर प्रचार-प्रसार की शुरुआत अगस्त 2025 के पहले हफ्ते से हो चुकी है।
थ्री ब्रदर्स डिस्टिलरी (55°नॉर्थ व्हिस्की) के संस्थापक, वरुण गुप्ता ने कहा, “हम उत्तराखंड को सिर्फ एक बिक्री स्थल के रूप में नहीं, बल्कि उससे कहीं बढ़कर देखते हैं। यह एक ऐसा राज्य है, जो सांस्कृतिक रूप से आगे बढ़ रहा है। यहाँ के लोग अब इस बात को लेकर ज्यादा सजग हैं कि वे क्या और कैसे उपभोग करते हैं। बार पहले से ज्यादा आधुनिक हो रहे हैं, होटल्स में निवेश तेजी से बढ़ रहा है और रिटेल सेक्टर भी राष्ट्रीय स्तर पर अपना विस्तार कर रहा है। हमने महसूस किया कि उतराखंड में कदम रखने का यही सबसे सही समय है, जब हमारे पास सिर्फ बेहतरीन प्रोडक्ट ही नहीं, बल्कि इस क्षेत्र में काम करने वाली मजबूत टीमें भी तैयार हैं। हमने इस ब्रांड को आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को दर्शाने के इरादे से बनाया है। हमारा इरादा हमेशा से ही स्पष्ट है; एक ऐसी व्हिस्की पेश करना, जो गहराई से भरपूर हो, परत-दर-परत खुलती हो और हर घूँट यादगार बन जाए।”
थ्री ब्रदर्स डिस्टिलरी (55°नॉर्थ व्हिस्की) के सलाहकार, परितोष भंडारी ने कहा, “55°नॉर्थ को उत्तराखंड में पूरी तरह से संचालित बांडेड वेयरहाउस और अत्याधुनिक बॉटलिंग यूनिट का सहयोग प्राप्त है। यह मजबूत आधार हमारे पार्टनर्स और कस्टमर्स को एक स्मूद और भरोसेमंद अनुभव देने के लिए तैयार है। हमारे पास मजबूत बैकएंड सपोर्ट और लोकल डिस्ट्रीब्यूटर की कुशल टीम है, जो रिटेल और होरेका (हॉस्पिटल, रेस्तरां और कैटरिंग) चैनल्स तक जल्दी और सही डिलीवरी पहुँचाने का काम करेगी।”
प्रोडक्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह अब भी तीन तरह की परिपक्व स्कॉच माल्ट, भारतीय माल्ट और बेहतरीन ग्रेन स्पिरिट का खास मिश्रण है। लेकिन, उत्तराखंड के बाज़ार को ध्यान में रखते हुए ब्रांड की लॉन्चिंग को खास तौर पर स्थानीय स्वाद के अनुसार ढाला गया है। यहाँ के शहरी और टूरिस्ट माहौल को ध्यान में रखते हुए पॉइंट-ऑफ-सेल मटेरियल और एक्सपीरिएंस आधारित मार्केटिंग तैयार की गई है।”
यह विस्तार एक बड़े नेशनल प्लान का हिस्सा है। उत्तराखंड के बाद इस साल के आखिर तक ब्रांड राजस्थान में लॉन्च होगा और 2026 में चुनिंदा दक्षिणी और पश्चिमी राज्यों में प्रवेश के लिए रोडमैप पहले से ही तैयार है।
लॉन्च के बाद से ही 55°नॉर्थ को उन व्हिस्की पसंद करने वालों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है, जो आम ब्लेंड्स से कुछ अलग चाहते हैं। चाहें इसे सीधे पिया जाए, बर्फ के साथ या किसी बेहतरीन कॉकटेल में मिलाकर, इसका स्वाद हर घूँट में दमदार और संतुलित अहसास देता है, जिसमें स्मोकी पीट, मीठा माल्ट, सिट्रस ज़ेस्ट, डार्क चॉकलेट और टोस्टेड ओक का मेल है।
इस अगस्त से स्पिरिट प्रेमी 55°नॉर्थ को उत्तराखंड के प्रीमियम लिकर स्टोर्स, मॉडर्न ट्रेड चेन, हाई-एंड बार्स और टॉप होस्पिटैलिटी स्थलों पर पा सकेंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.