पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर जिहादी हमलों के खिलाफ, राष्ट्रपति शासन की मांग हेतु जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
मोदीनगर : समस्त हिंदू समाज मोदीनगर के एक संकल्पित प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर पश्चिम बंगाल में संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। यह कदम मुर्शिदाबाद जिले में हिंदू समाज पर हो रहे योजनाबद्ध जिहादी हमलों, मंदिरों के विध्वंस,और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उठाया गया है। जहां राज्य सरकार की निष्क्रियता ने हिंदुओं को भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर कर दिया है।
ज्ञापन में मुर्शिदाबाद की हिंसक घटनाओं का ज्वलंत विवरण देते हुए राज्य सरकार की संवैधानिक विफलता को उजागर किया गया है। हिंदू समाज मोदीनगर ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार ने तुरंत हस्तक्षेप नहीं किया तो यह संकट राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए गंभीर खतरा बन जाएगा।
हिंदू समाज मोदीनगर हिंदुओं की सुरक्षा और भारत माता की गरिमा की रक्षा के लिए दृढ़संकल्प है। जब तक पश्चिम बंगाल में शांति और न्याय स्थापित नहीं होता, हमारा यह आंदोलन और तेज होगा।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से प्रेमस्वरूप शुक्ला, मीरा शुक्ला,सचिन गर्ग, राज वर्मा, फकीर चंद, अरुण कुमार एडवोकेट, कविता चौधरी,सीमा शर्मा,धर्मचन्द शर्मा, वीना चौधरी,फौजी संगठन से बृजपाल सिंह, जिले सिंह, धीरेंन शर्मा,चंद्रपाल सिंह आदि अन्य बहुत से हिंदू समाज के मुख्य चेहरे उपस्थित रहे।
ज्ञापन देंते समय एडवोकेट अरुण कुमार ने कहा–
आज हम सब यहाँ भारत माता के एक गंभीर घाव को उजागर करने आए हैं। पश्चिम बंगाल, विशेषकर मुर्शिदाबाद, में हमारे हिंदू भाई-बहन असहनीय पीड़ा झेल रहे हैं – मंदिर तोड़े जा रहे हैं, बहन-बेटियों पर अत्याचार हो रहे हैं, और पूरा हिंदू समाज डर के साये में जी रहा है। यह केवल हिंदुओं पर हमला नहीं, यह भारत के संविधान और एकता पर सीधा प्रहार है।
हिंदू समाज ने इस अन्याय के खिलाफ हुंकार भरी है। हमने जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन तुरंत लागू हो। हम स्पष्ट कहते हैं – यह आंदोलन किसी समुदाय या राजनीति के खिलाफ नहीं, बल्कि सत्य, न्याय और हिंदू समाज की रक्षा के लिए है।
हम हर भारतीय से अपील करते हैं – इस अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें। केंद्र सरकार से हम कहते हैं – अब और देर न करें, दोषियों को कठोर सजा दें, वरना यह आग पूरे देश की एकता को भस्म कर देगी।
हिंदू समाज मोदीनगर का हर कार्यकर्ता संकल्पित है – न हम झुकेंगे, न थमेंगे, जब तक हिंदू समाज सुरक्षित नहीं होगा।
