विश्व पर्यावरण पर्यटन दिवस मनाने को लेकर एडीएम सुधांशु शेखर की अध्यक्षता में हुई बैठक
होटल संचालकों,कला शिक्षकों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के सदस्यों एवं सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर सहित कई अधिकारी गण रहे मौजूद
- रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम
लखीसराय! समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर की अध्यक्षता में आगामी विश्व पर्यटन दिवस मनाने से संबंधित होटल संचालकों, कला शिक्षकों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के सदस्यों एवं सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के साथ बैठक आयोजित की गई।
आज के बैठक में नोडल पदाधिकारी पर्यटन शशि कुमार के द्वारा विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाने से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।
अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर के द्वारा बताया गया कि पिछले काफी समय से लखीसराय में पर्यटकों को सुविधा प्रदान करने हेतु पहल की जा रही है। लखीसराय पर्यटन की दृष्टि से काफी तेजी से बढ़ रहा है।
आगामी विश्व पर्यटन दिवस दिनांक 27.09. 2025 को लखीसराय संग्रहालय के प्रेक्षागृह में मनाया जाएगा।
आज की बैठक में नोडल पदाधिकारी पर्यटन शशि कुमार जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, कार्यक्रम पदाधिकारी श्वेता कुमारी, रवि राज पटेल इत्यादि उपस्थित रहे।
