मीरजापुर: इंडियन बैंक ने लोहंडी महावीर मंदिर में चलाया “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मीरजापुर, 25 सितंबर 2025। इंडियन बैंक मीरजापुर अंचल कार्यालय द्वारा “स्वच्छता ही सेवा 2025 – एक दिन, एक घंटा, एक साथ” अभियान के तहत लोहंडी महावीर मंदिर परिसर में व्यापक स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।

इस अभियान का नेतृत्व अंचल प्रबंधक श्री हेमंत मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ परिवेश ही स्वस्थ समाज की नींव है और सभी नागरिकों को मिलकर सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखना चाहिए।

बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों की सफाई की और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने तथा कचरा प्रबंधन के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक श्री संजीव कुमार श्रीवास्तव, श्री जगदीप कुमार आज़ाद, श्री अभिषेक कुमार, तथा लोहंडी शाखा प्रबंधक श्री राजा कुमार सहित बड़ी संख्या में बैंक अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक मौजूद रहे।

देशभर में “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है, जो महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता और नागरिक जिम्मेदारी का संदेश देता है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.