थाना लालगंज, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ₹ 20 हजार का इनामिया बदमाश/शातिर गो-तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल

कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

मीरजापुर, 5 अप्रैल 2025: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “सोमेन बर्मा” के निर्देशन में जनपद में अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में थाना लालगंज, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

आज दिनांक 5 अप्रैल 2025 को थाना लालगंज, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कुशियरा जंगल में पुलिस मुठभेड़ के दौरान ₹ 20 हजार के इनामिया बदमाश आशीष कुमार को गिरफ्तार किया गया। आशीष कुमार शातिर गो-तस्कर था और पुलिस के साथ मुठभेड़ में उसके दाहिने पैर में गोली लगी।

घायल अभियुक्त की पहचान
आशीष कुमार पुत्र मटरू बिन्द निवासी मचहां (कुशहां), थाना जिगना, जनपद मीरजापुर, उम्र लगभग 23 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

बरामदगी
अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने मुठभेड़ में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा और एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है।

आपराधिक इतिहास
आशीष कुमार के खिलाफ पहले से ही दो मामलों में दर्ज अपराध है:

मु0अ0स0-27/2025, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना लालगंज।

मु0अ0सं-222/2024, धारा-3/5A/8 गोवध अधिनियम और 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना लालगंज।

पुलिस टीम
इस सफलता को हासिल करने वाली पुलिस टीम में शामिल हैं:

थानाध्यक्ष लालगंज: संजय सिंह (मय पुलिस टीम)

निरीक्षक एसओजी: राजीव कुमार सिंह (मय पुलिस टीम)

उप-निरीक्षक सर्विलांस: मानवेन्द्र सिंह (मय पुलिस टीम)

पुलिस द्वारा उक्त मुठभेड़ के संबंध में थाना लालगंज पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.