मोदीनगर में हिस्ट्रीशीटर की गुंडागर्दी, मिठाई दुकानदार से, रंगदारी और जान से मारने की धमकी

​गाजियाबाद के मोदीनगर से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेगमाबाद के ‘शिव मिष्ठान भंडार’ के मालिक सुधीर मित्तल से सरेआम रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।
घटना 14 मई की शाम करीब 4 बजे की है। दुकान पर बैठे सुधीर मित्तल के पास एक अज्ञात युवक आया और भारी मात्रा में, मिठाई पैक करने को कहा। पैसे मांगने पर युवक ने कहा कि उसे इलाके के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर ईशू नेहरा ने भेजा है। जब दुकानदार ने बिना पैसे सामान देने से मना किया, तो युवक ने ईशू नेहरा से फोन पर बात कराई।
​आरोप है कि ईशू नेहरा ने फोन पर दुकानदार को भद्दी गालियां दीं और कहा दुकान पर आकर इतनी गोली मारूंगा कि लाश उठाने वाला नहीं मिलेगा। इसके साथ ही उसने 20 हजार रुपये तुरंत और हर महीने 20,000 रुपये की रंगदारी मांगी। और महिना बांधने को कहा। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि ईशू नेहरा पहले से ही थाने का हिस्ट्रीशीटर है। और उससे जान-माल का गंभीर खतरा बना हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.