ऐलनाबाद में 2 जून को होगा “गौरवोत्सव प्रतिभा सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान

ऐलनाबाद , 31 मई ( डॉ एम पी भार्गव- विशेष प्रतिनिधि ) शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही श्री खुशाल दास यूनिवर्सिटी के तत्वावधान में आगामी मंगलवार, 2 जून को प्रातः 9:00 बजे सेतिया मैरिज पैलेस, सिरसा रोड, ऐलनाबाद में “गौरवोत्सव प्रतिभा सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सद्भाव क्लब के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित करना, उन्हें प्रोत्साहित करना तथा समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण तैयार करना है। कार्यक्रम के दौरान सरकारी एवं गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों के कक्षा 12वीं के उन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर उनकी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा जाएगा। गौरतलब है कि श्री खुशाल दास यूनिवर्सिटी एवं गुड डे डिफेंस सैनिक स्कूल द्वारा पिछले पाँच वर्षों से लगातार “गौरवोत्सव प्रतिभा सम्मान समारोह” आयोजित कर हनुमानगढ़ एवं आसपास के क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों तथा गुरुजनों को सम्मानित किया जाता रहा है।

इस पहल ने क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
वर्तमान में समारोह में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों का पंजीकरण जारी है। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक अपना पंजीकरण करवा रहे हैं, जिससे कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

आयोजकों का मानना है कि यह कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम भी है। इस अवसर पर श्री गुरु गोबिंद सिंह चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने कहा कि विद्यार्थियों को उनकी मेहनत और सफलता के लिए सार्वजनिक रूप से सम्मानित करना उनके आत्मविश्वास को नई ऊर्जा प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि जब किसी विद्यार्थी की उपलब्धि को समाज के सामने सराहा जाता है, तो अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है। ऐसे आयोजन शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। वहीं विश्वविद्यालय के प्रबंध निदेशक दिनेश जुनेजा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें उचित मंच प्रदान करना भी है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और आत्मविश्वास विकसित करना भी संस्थान की प्राथमिकता है। इस प्रकार के सम्मान समारोह विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। समारोह में क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, है।

आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि यह समारोह क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता और प्रतिभाओं के सम्मान की एक नई मिसाल स्थापित करेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.