केन्द्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन के प्रांगण में उच्च एवं उच्च माध्यामिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का कुल 19 विधाओं में जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन
- रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम
लखीसराय! केन्द्रीय विद्यालय लखीसराय के नवनिर्मित भवन के प्रांगण में उच्च एवं उच्च माध्यामिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का कुल 19 विधाओं में जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 11 बजे से संध्या 5 बजे तक किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान श्रीमती नीलम राज, एआरपी आलोक,अमित आदि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
जिला पदाधिकारी के संबोधन के साथ ही यह एक दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ।
चित्रकला प्रतियोगिता में कुल 7 प्रखंडों से 30 विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया।
जबकि मूर्तिकला मे 7 विद्यालय से प्रतिभागी 7 प्रतिभागी एवं स्थानीय पारंपरिक खिलौने से 4 प्रतिभागी रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पर चंदन कुमार, +2 उच्च विद्यालय नरोत्तमपुर कजरा, द्वितीय स्थान – राखी कुमारी +2 उच्च विद्यालय कैन्दी सिंहपुर तथा तृतीय स्थान – सविना प्रवीण , +2 उच्च विद्यालय हलसी लखीसराय।
मूर्तिकला (त्रिआयामी) प्रतियोगिता मे
प्रथम स्थान प्रिया कुमारी, +2 उच्च विद्यालय बड़हिया, द्वितीय स्थान – दिलखुश कुमार
राजकीय उच्च विद्यालय हलसी तथा तृतीय स्थान, रूही कुमारी HRS +2 उच्च विद्यालय बलगुदर ।
हस्तकला पारंपरिक खिलौने (दृश्य कला) (दो प्रतिभागी सहित)
प्रथम स्थान -काजल कुमारी एवं वेदिका कुमारी, +2 उच्च विद्यालय बड़हिया
द्वितीय – संध्या कुमारी एवं रूही कुमारी
+2 उच्च विद्यालय कैन्दी सिंहपुर लखीसराय
तृतीय स्थान- दिपाक्षी कुमारी एवं कोमल कुमारी U U M V महेशपुर रहे।
आज के कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा नीलम कुमारी तथा अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
