ऐलनाबाद, 22 दिसंबर (एम पी भार्गव )पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार आज सुबह बरनाला रोड़ स्थित पुलिस लाईन सिरसा में जिला नागरिक अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.प्रमोद शर्मा के के मार्गदर्शन में कैंप का आयोजन कर पुलिस विभाग के कर्मचारियों को एच आई वी/ एड्स के प्रति जागरूक किया गया । इस अवसर पर नागरिक अस्पताल के आईसीटीसी काउंसलर कमल निर्वाण ने बताया 01 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलने वाले माहवार अभियान के तहत विभिन्न सरकारी विभागों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने है,इसी कड़ी के तहत पुलिस लाईन सिरसा में इस कार्यक्रम का आयोजन कर पुलिस जवानों को जागरुक किया गया है । कार्यक्रम के दौरान डॉ.कमल निर्वान पुलिस जवानों को एड्स के कारण,लक्षण,उपचार के साथ साथ सरकार द्वारा एड्स पीड़ित मरीजों को दी जाने वाली पेंशन स्कीम के बारे बताते हुए नशे के बारे में जागरुक करते हुए नशे के दुष्परिणामों एवं दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी । अंत में सभी को एड्स एवं नशामुक्त भारत की शपथ दिलवाई गई । इस अवसर पर पुलिस विभाग से नीलम देवी,नरेश कुमार एवं स्टाफ सदस्य मौजूद थे ।
