मोदीनगर में कश्यप समाज की विचार गोष्ठी आयोजित, शिक्षा-रोज़गार व राजनीति में भागीदारी पर हुआ मंथन

मोदीनगर। कश्यप समाज मोदीनगर द्वारा 30 दिसंबर 2025 को होटल फूड प्लाजा में एक सामाजिक कार्यक्रम के अंतर्गत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में कश्यप समाज की शिक्षा, रोज़गार और राजनीति में भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मनजीत कश्यप ने की। उन्होंने अपने संबोधन में समाज को संगठित होकर शिक्षा को प्राथमिकता देने, युवाओं को रोज़गार के नए अवसरों से जोड़ने और राजनीति में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

विचार गोष्ठी में समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें नागेंद्र कश्यप, महेश कश्यप, आशीष कश्यप, पवन कश्यप, अनुज कश्यप, रामपाल कश्यप, महेश चंद्रवंशी, पूर्ण कश्यप, राजेंद्र कश्यप तथा प्रधान सहित अन्य लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए आपसी सहयोग, एकता और जागरूकता को आवश्यक बताया। अंत में समाजहित में मिलकर कार्य करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.