लखीसराय में 09 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों का एकदिवसीय धरना

शिक्षकों का शिष्टमंडल ने डीईओ यदुवंश राम को सौंपा ज्ञापन

लखीसराय(सरफराज आलम)बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू के आह्वान पर मंगलवार को जिले में नियोजित समेत सभी संवर्ग के शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरनायू कार्यक्रम संघ के जिला अध्यक्ष जयकुमार निराला एवं जिला महासचिव सत्य प्रकाश के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए।यू

धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जयकुमार निराला ने कहा कि राज्यव्यापी आंदोलन के तहत लखीसराय में भी शिक्षकों ने अपनी 09 सूत्री मांगों को लेकर आवाज बुलंद की है। उन्होंने बताया कि संघ के एक शिष्टमंडल ने मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम को सौंपा, जिस पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
यू
वहीं संघ के जिला महासचिव सत्य प्रकाश ने कहा कि 09 सूत्री प्रमुख मांगों में नियोजित शिक्षकों को स्नातक ग्रेड शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति, कालबद्ध वेतन उन्नयन, स्वैच्छिक स्थानांतरण सहित अन्य मांगें शामिल हैं। इन मांगों को मजबूती से सरकार के समक्ष रखा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार शिक्षकों के हित में सकारात्मक निर्णय लेगी।

इधर, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने भी शिक्षकों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और नियमसम्मत कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.